भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्ली राजहरा। तेंदूपत्ता संग्राहक हितग्राही परिवार से जुड़े किल्लेकोड़ा निवासी दाऊलाल के लिए पिछले तीन वर्षों से लंबित ₹2 लाख की बीमा सहायता राशि आखिरकार उनके बैंक खाते में पहुंच गई। लंबे समय से विभागीय कार्यालयों के चक्कर काट रहे दाऊलाल ने इस राशि की उम्मीद लगभग छोड़ दी थी। ऐसे समय में भाजपा नेता एवं पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस ने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए विभागीय अधिकारियों से संपर्क करने के साथ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद दाऊलाल के यूको बैंक खाते में ₹2 लाख की राशि प्राप्त हुई। जानकारी के अनुसार, दाऊलाल की पत्नी का लगभग तीन वर्ष पूर्व निधन हो गया था। तेंदूपत्ता संग्राहक हितग्राही परिवार के रूप में मिलने वाली बीमा सहायता राशि के लिए उनके द्वारा आवेदन किया गया था, लेकिन लंबे समय तक राशि नहीं मिलने के कारण वे परेशान थे। लगातार विभागीय कार्यालयों के चक्कर लगाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण दाऊलाल अपने परिवार का पालन-पोषण करने के साथ अपनी दो बेटियों की शादी को लेकर भी चिंतित थे। इसी दौरान किल्लेकोड़ा निवासी होरीलाल सिन्हा ने दाऊलाल की समस्या से भाजपा नेता एवं पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस को अवगत कराया। संजय बैस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रयास शुरू किए। उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में भी शिकायत दर्ज कराई तथा तेंदूपत्ता एवं लघु वनोपज से जुड़े राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त श्री यज्ञदत्त शर्मा को भी दाऊलाल की समस्या से अवगत कराया।लगातार प्रयासों के बाद दाऊलाल के यूको बैंक खाते में ₹2 लाख की बीमा सहायता राशि प्राप्त हुई। खाते में राशि पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद दाऊलाल भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि लंबे समय से वे इस राशि की उम्मीद छोड़ चुके थे। आर्थिक परेशानियों के बीच राशि मिलने से उन्हें अपनी दोनों बेटियों के विवाह की चिंता को लेकर बड़ी राहत मिली है।दाऊलाल ने संजय बैस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने मेरी परेशानी को समझा और लगातार प्रयास किया। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं राज्यमंत्री यज्ञदत्त शर्मा के प्रति भी आभार व्यक्त किया।“जरूरतमंद तक उसका हक पहुंचाना ही जनसेवा है” — संजय बैसइस संबंध में संजय बैस ने कहा कि लगभग एक माह पूर्व दाऊलाल ने उन्हें अपनी समस्या से अवगत कराया था। इसके बाद उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से संपर्क किया और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से भी समस्या को शासन तक पहुंचाने का प्रयास किया। साथ ही राज्यमंत्री यज्ञदत्त शर्मा को भी मामले की जानकारी दी गई।संजय बैस ने कहा कि “जनसेवा का वास्तविक अर्थ तभी है, जब जरूरतमंद व्यक्ति की परेशानी को अपनी परेशानी समझकर उसके समाधान के लिए प्रयास किया जाए। दाऊलाल जी के खाते में राशि पहुंचने और उनके चेहरे पर खुशी देखने का अवसर मेरे लिए किसी सम्मान से कम नहीं है।”उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। नागरिक अपनी समस्याओं को इस माध्यम से संबंधित विभाग तक पहुंचाकर समाधान के लिए प्रयास कर सकते हैं।संजय बैस ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के दौरान दाऊलाल जैसे जरूरतमंद परिवार के लिए काम करने का अवसर मिलना उनके लिए संतोष का विषय है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवा और जनकल्याण की भावना के साथ काम करने की बात करती है और जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।दाऊलाल के खाते में तीन वर्ष से लंबित ₹2 लाख की राशि पहुंचने के बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है। आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवार के लिए यह राशि बेटियों के भविष्य और आगामी विवाह की तैयारियों में महत्वपूर्ण सहारा बनने की उम्मीद है।Post navigationजनपद पंचायत डौंडी के सभाकक्ष में साधारण देभा की बैठक काफी हंगामेदार आयोजित हुई। बैठक में विधायक प्रतिनिधि सहित कांग्रेस समर्पित जनपद सदस्यों ने फसल बीमा, राशन कार्ड, एगरो स्टेग, मुल्यांकन, सत्यापन में देरी सहित अन्य विभिन्न मुद्दे काफी जोरशोर से उठाया। सड़क धंसने की गंभीर समस्या पर रवि जायसवाल ने दिया धरना, प्रशासन की नींद टूटी बीएसपी एवं रेलवे प्रशासन ने तत्काल शुरू कराया मरम्मत कार्य।