छत्तीसगढ़राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंविविध ख़बरें

डौण्डी लोहारा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी देवलाल ठाकुर का लौह नगरी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।

भास्कर न्यूज24/वीरेन्द्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा। डौण्डी लोहारा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी देवलाल ठाकुर का लौह नगरी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। अटल चौक चिखलाकसा से बाइक रैली निकाली गई।

विधानसभा भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर लौह नगरी दल्ली राजहरा में प्रथम आगमन पर देवलाल ठाकुर का युवा मोर्चा तथा भारतीय जनता पार्टी के मंडल पदाधिकारी और आम जनता के द्वारा भव्य स्वागत किया गया युवा मोर्चा के साथियों के द्वारा बाइक रैली निकाल कर नगर भ्रमण कराया गया वहीं दल्ली राजहरा की जनता अपने बीच अपने नेता को देखकर उत्साहि दिखे वही आम जनता द्वारा जगह-जगह पटाखे फोड़ कर फूल माला पहनकर अपनी नेता का स्वागत किया और नारा लगाते रहे अबकी बार भाजपा सरकार हमारा विधायक कैसा हो देवलाल ठाकुर जैसा हो इस कार्यक्रम में विशेष रूप से बिहार विधायक प्रणव यादव जिला कोसा अध्यक्ष सुदेश सिंह, देवेन्द्र जायसवाल जयेश ठाकुर, जसराज शर्मा,मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी, व्यापारी संघ अध्यक्ष गोविंद वाधवानी, विशाल मोटवानी युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव सिंह,स्वाधीन जैन,कासिम कुरैशी, दमन सिंह, जयदीप गुप्ता, सहित सैकडो की संख्या में युवा मोर्चा तथा मंडल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

Related Articles

Back to top button