नगर से करीब पांच किलोमीटर दूर लोहरा(रोहरा) में आयोजित सात दिवसीय दुर्लभ सत्संग का बुधवार को समापन हो गया। यहां स्वामी विजयानंद गिरी महाराज द्वारा 26 जनवरी से एक फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर दो बजे से साढ़े पांच बजे तक प्रवचन कर रहे थे। केशव गौशाला के संचालक विशेषर पटेल द्वारा यह आयोजन कराया गया था।प्रवचन के अंतिम दिवस बुधवार को श्री गिरी महाराज ने बताया कि दो बातों से सिद्धि होती है,पहला भगवान का नाम लेने तथा दूसरा भगवान का हो जाने से ही सिद्धि मिलती है। उन्होंने कहा कि सेवा सबकी करो, लेकिन केवल भगवान को अपना मानो। जिस प्रकार संसार के हर वस्तु का मालिक है। उसी प्रकार मनुष्य का मालिक भगवान है, जो सबको प्यार और दुलार करता है। भगवान सभी की चिंता करते हैं। हम भगवान का नाम जपते हैं, लेकिन उनकी महिमा को स्वीकार नहीं करते है। हम सच्चे मन से भगवान को पुकारेंगे तो भगवान हर समय आपके साथ खड़े नजर आएंगे।Post navigation17 लाख रुपए खर्च : तालाब के चारों ओर सुरक्षा दीवार बनाई नहीं, नपा ने पट्टे बांट बसा दिए घर पट्टा देने 90 परिवारों से रकम लेने का आरोप: बोडला के मिलन चौक पर धरना प्रदर्शन के बाद एसडीएम ऑफिस का घेराव