भास्कर न्यूज24/वीरेन्द्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा। नगर के कोंडे पावर हॉउस में अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखते 1 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आरोपी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। आरोपी के पास से नगदी रकम 760 रूपये को जप्त किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक राजेश बागडे के मार्गदर्शन में अवैध शराब एवं जुआ सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत बुधवार को मुखबीर सूचना के आधार पर थाना राजहरा स्टाफ के द्वारा वार्ड क्र. 16 कोण्डे पावर हाउस अस्पताल के पास राजहरा में आरोपी नुतन कुमार पिता सहदेव के कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी पर्ची, एक डाट पेन एवं नगदी रकम 760 रूपये को जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 4 (क) जुआ एक्ट के तहत पृथक से कार्यवाही किया गया। उक्त अभियान कार्यवाही में थाना राजहरा निरीक्षक मुकेश सिंह प्रधान आरक्षक 546 संतराम मंडावी, आरक्षक धमेन्द्र सेन, रवि यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Avatar photo

By वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

You missed