*पूर्व ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने साथियों के साथ थामा भाजपा का दामन*

*बदलबो बदलबो की गूंज के साथ गजेंद्र ठाकुर ने किया भाजपा में प्रवेश*

भास्कर न्यूज24/वीरेन्द्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा। भारतीय जनता पार्टी के रीति नीति और विचारों से प्रवाहित होकर परिवर्तन यात्रा डौंडी की सभा में युवा कांग्रेस डौंडी ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने अपने युवा साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया। युवा कांग्रेस डौंडी ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर के साथ करीब 50 से अधिक संख्या में युवाओं ने भ्रष्टाचारी कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़ भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया।गजेंद्र ठाकुर ने बताया की भाजपा परिवार में आकर काफी अच्छा महसूस कर रहा हू व पार्टी से प्राप्त निर्देशो का पालन करते हुवे संगठन की मजबूती के लिए कार्य करूंगा।प्रवेश करने वाले युवा साथियों में प्रमुख रूप से सृतिक शर्मा, चेतन ठाकुर, निखिल कडपति, मनीष निर्मलकर, तोमेश्वर खरांशु, जीवन, हनी कडपति,जसमीत सिंह, भावेश, कोशल, सुनील टेकाम, लखन साहू आदि शामिल है। पूर्व युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष के भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश करने से आने वाले विधानसभा सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को लाभ मिलेगा।कांग्रेस पार्टी में शुरुवात से ही परिवार वाद चल रही है और यह भविष्य में भी चलेगी।

Avatar photo

By वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

You missed