भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत का दल्ली राजहरा आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।

भास्कर न्यूज24/वीरेन्द्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा। भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत का आगमन बालोद जिला दल्ली राजहरा में हुआ जहा भाजपा युवा मोर्चा दल्ली राजहरा के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने स्वागत के बाद भाजपा के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनावों के विषय पर चर्चा किया गया। इसके बाद राजहरा मार्शल आर्ट्स क्लब, श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति, डोंडी लोहारा विधानसभा भाजपा प्रत्याशी देवलाल ठाकुर से विधानसभा चुनाव में भाजपा युवा मोर्चा की भूमिका के विषय पर चर्चा किया गया। भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने बताया कि भूपेश सरकार के झूठे वादे गलत निति, भ्रष्टाचार से प्रदेश की जनता भूपेश सरकार से निराश हैं । जिसका परिणाम आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में बनेगी । इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र नाग, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश खेल एवं कला सह प्रमुख अमन यादव, भाजयुमो जिला अध्यक्ष आदित्य पिपरे, राजहरा भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष संजीव सिंह, प्रदेश अल्पसंख्या मोर्चा प्रदेश मिडिया प्रभारी स्वाधीन जैन, भाजयुमो पूर्व मण्डल अध्यक्ष जयदीप गुप्ता, भूपेंद्र श्रीवास, श्रीजीत, महेंद्र पिपरे, श्याम जयसवाल,मनन गुप्ता, संतोष शर्मा , सहित अन्य भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।