भास्कर न्यूज24/वीरेन्द्र भारद्वाज/दल्ली राजहरा-कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी कुलदीप शर्मा तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बालोद के डॉ. रेणूका श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन में जिले के सुप्रसिद्ध सुरमोहनी कला एवं सांस्कृतिक संस्था दल्ली राजहरा के कलाकारों के साथ अध्यक्ष व निर्देशक अशोक श्रीवास ने अपने टीम के साथ डौंडी ब्लाक के कई ग्रामीण क्षेत्रअंतर्गत गुन्ड्राटोला, कुसुमकसा,कामता, दिगवाडी, लिमहुडीह,उरझे में मतदाता जागरूकता थीम करबो मतदान के अंतर्गत सफल कार्यक्रम प्रस्तुत किये । यह दल विगत समय से शासन प्रशासन के विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों में अपनी सहभागीता निभाता रहा है। कलाजत्था के माध्यम से गीत, संगीत, नृत्य व प्रहसन के द्वारा मनोरंजक व शिक्षाप्रद इस संदेश का लोगों ने भरपुर लाभ उठाया । कार्यक्रम के कलाकार राजेन्द्र मारकंडे, परमान्नद साहू, दिपक कौशिक, इन्द्रेश भारद्वाज, तेजराम सेन, पिताम्बर ठाकूर, ईश्वर कुलार्य विक्रम राणा, कु. ममता मंडावी, कु. रीमा सेन ,सहित ग्रामीण आदि उपस्थित थे ।Post navigationबीएसपी माइन्स की ट्रक ने मोटर सायकल को मारी ठोकर, मौके पर ही एक की मौत । महिलाओं के लिए योगविद जानवी द्वारा आयोजित गरबा वर्कशॉप एवं गरबा नाइट्स का हुआ समापन।