छत्तीसगढ़राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंविविध ख़बरें

हसदेव जंगल के दोषी पूर्व की कॉंग्रेस सरकार अब बहा रही घड़ियाली आँसू – श्याम जायसवाल

भास्कर न्यूज24/वीरेन्द्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा । भाजपा युवा नेता श्याम जायसवाल ने कांग्रेसी लोगो पर हसदेव जंगल कटाई पर झूठी राजनीति करने का आरोप लगाते हुवे कहा कि हसदेव वन में कोयला खदान और पेड़ों की कटाई के विरोध में चल रहे आंदोलन को समर्थन देने कुछ दिन पहले पूर्ववर्ती सरकार में डिप्‍टी सीएम रहे टीएस सिंहदेव पहुंच राजनीति कर रहे है।  श्याम जायसवाल ने कहा कि जब 43 हेक्टेयर में फैले पेड़ों की कटाई हुई तब राज्य में कांग्रेस की सरकार थी। तत्‍कालीन मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल से उस समय जब मीडिया ने सवाल किया तो बघेल ने इसे देशहित के लिए जरुरी बताया था। गौर करने वाली बात यह भी है कि 2015 में कांग्रेस के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी भी इस आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे थे। इस दौरान उन्‍होंने खूब राजनीति कर जंगल नहीं कटने देने का झूठा वादा किया था, जबकि खदान का आंवटन इन्ही की कांग्रेस के नेतृत्‍व वाली केंद्र की यूपीएस सरकार ने 2010 में किया था। आज ये कोंग्रेसी लोग किस मुँह से विरोध प्रदर्शन कर रहे क्या जनता इन्हें मूर्ख नजर आ रही ये सारी नौटंकी कांग्रेसी आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कर रहे। श्याम जायसवाल ने आगे कहा कि अभी छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बने केवल 15 दिन ही हुवे है। अभी तो छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार ने विभागों का भी आबंटन नही किया है। ऐसे में ये कांग्रेसी अपनी काली करतूतों को भाजपा के ऊपर मढ़ने का प्रयास कर रही वह सफल नही होगा। श्याम जायसवाल ने कहा कि कांग्रेसी वर्तमान विधानसभा में मिले हार से मानसिक दिवालिया पन का शिकार हो गए है। यह जनता के जनादेश को पचा नही पा रहे इसलिए बौखलाहट में उल जुलूल आरोप लगा रहे इन कांग्रेसियों ने छत्तीसगढ़ को सट्टा, जुआ, अवैध शराब, गांजा आदि का गढ़ बना दिया था। और अब आने वाले दिनों में ये लोग इसका आरोप भी भाजपा पर लगायेगे। कांग्रेस के लोग अब कुछ भी करे अब जनता इनके बहकावे में नही आयेगी। 5 सालों में इन कोंग्रेसियो ने छत्तीसगढ़ को लूट कर काफी पीछे धकेल दिया है। अभी सरकार इसकी जांच भी शुरू नही की है। अभी से यह लोग बौरा रहे है। जांच तो शुरू होने दो अब इन कांग्रेसियों को ऊपर से नीचे तक के पदों में बैठ जो भ्रष्टाचार किये है उसके लिए आगे जेल में इसका पश्चाताप करना होगा।

वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

Related Articles

Back to top button