भास्कर न्यूज24/वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। नगर के मानपुर चौंक दल्लीराजहरा में चलाई गई सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान लगभग 150 वाहन चालको का स्वास्थ्य परीक्षण की गई।जिला पुलिस अधीक्षक डॉ० जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक व नगर पुलिस अधीक्षक राजेश बागड़े के मार्गदर्शन में 20 जनवरी को थाना राजहरा क्षेत्र के मानपुर चौंक में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शिविर लगाया गया जहां शासकीय अस्पताल चिखलाकसा के डॉक्टर जे.के. चुनारकर एवं उनके अन्य स्टाफ की उपस्थिति में करीबन लगभग 150 से अधिक वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण बी.पी., शुगर एवं बिमारियों की परीक्षण कर दवाईयां वितरण किया गया। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, शराब पीकर वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करने, नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने न देने, संयमित गति से वाहन चलाने, वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट लगाने समझाईय दिया गया। सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक राजेश बागड़े, निरीक्षक सुनील तिर्की, सउनि पुनउ राम साहू, यातायात प्रभारी सउनि प्रेमचंद यादव, आरक्षक शेरअली, छन्नू बंजारे, रवियादव, मनोज साहू उपस्थित थे।Post navigationश्री राममंदिर से 21 जनवरी को भव्य श्री राम मंदिर की झांकी एवं विशाल शोभायात्रा व कार सेवकों का सम्मान समारोह । बीएसपी ओपन एयर थिएटर में भारतीय मजदूर संघ के छत्तीसगढ़ प्रदेश का आठवां त्रै-वार्षिक अधिवेशन भारतीय मजदूर संघ जिला बालोद और खदान मजदूर संघ भिलाई के संयुक्त तत्वाधान में हुआ संपन्न।