भास्कर न्यूज24/वीरेंद्र भारद्वाज/दल्ली- चिखलाकसा।नगर पंचायत चिखलाकसा शा.उ.मा.वि. चिखलाकसा में अतिरिक्त कमरा बनना स्वीकृत हुआ है जो कि स्कूल के एक साईड से बनाया जाए ताकि सामने बच्चों के खेल मैदान खाली रहे। ऐसा अध्यक्ष/उपाध्यक्ष द्वारा कहे जाने पर पटेल इंजीनियर द्वारा तुम लोग जैसा बोलोगे वैसा नहीं होगा हमें जहां बनना है हम वहीं बनायेगे, तुम लोग के पास बुध्दि नहीं है इस तरह से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मैं आपका काम नहीं करूंगा मैं जा रहा हूं ऐसा चिल्लाते हुए भड़क कर चला गया। जिस पर जनप्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर से मिलकर शिकायत दर्ज की व उसे हटाकर दूसरे इंजीनियर को नियुक्त किया जाए व उस पर कड़ी कार्यवाही की जाये इसकी मांग की गई।नगर पंचायत चिखलाकसा अध्यक्ष श्रीमती भिखी मासिया ने बताया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार कई वर्षो के प्रयत्न के बाद स्कूल निर्माण कार्य स्वीकृत हुआ है, उस कार्य पर अढचने आ रही है। हम आदिवासी नेताओं पर दबाव डालकर हमें अपमानित किया जा रहा है इस अत्याचार को देखते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाये। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती भिखी मसिया, उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम सैयद, पार्षद ताराचंद पाथोडे कुंती देवांगन, संगीत साहू,लीला डरसेना,शांतिबाई रावटे व आदि मौजूद रहे।Post navigationविश्व योगा दिवस एवं विश्व संगीत दिवस के शुभ अवसर पर द हेल्थ प्लैनेट जिम दल्ली राजहरा के सभी सदस्यों ने किया योग। कांकेर लोक सभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद भोजराज नाग का नगर आगमन पर नागरिकों एवम राजहरा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी के अगवानी में भव्य स्वागत किया गया l