भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। 17वीं नेशनल  कलारिप्पयत्तू प्रतियोगिता का आयोजन  29, 30 मई  1 और 2 जून 2025को केरल के त्रिवेंद्रम शहर में आयोजित होगी। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य से 32 खिलाड़ी एवं दो अधिकारी शामिल होंगे।  बालोद जिला के 5 बालिका एवं 4 बालक शामिल है।  मार्शल आर्ट क्लब दल्लीराजहरा के 9 खिलाड़ी  हिस्सा लेंगे ।इन खिलाड़ियों के नाम इस तरह हैं मार्शल आर्ट क्लब के खिलाड़ी मिलन , गगन सोनी, ट्विंकल ,सोनम साहू, हिमानी ,  जास्मीन साहू , शादीके दुबे, आयुष यादव हर्षदीप साहू छत्तीसगढ़ प्रदेश कलारिप्पयत्तू संघ की ओर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। यह खेल भारत खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त एवं खेलो इंडिया यूथ गेम से मान्यता प्राप्त खेलों में शामिल है । इस अवसर पर सीजीएम माइंस दल्लराजहरा आर बी गहरवार,नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू, अध्यक्ष बालोद जिला कलारिप्पयत्तू संघअनिल खोबरागड़े खेल प्रेमी एवं गणमान्य नागरिकों ने  अपनी शुभकामनाएं प्रदान की। यह समस्त जानकारी छत्तीसगढ़ प्रदेश  कलारिप्पयत्तू संघ के  अध्यक्ष  लखन कुमार साहू ने दी।
Avatar photo

By वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

You missed