छत्तीसगढ़राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंविविध ख़बरें

नगर पालिका प्लेसमेंट कर्मचारी को विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंग के स्वेच्छानुदान निधि से मिली 20 ,000(बीस हजार) की आर्थिक सहायता।

भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। नगर पालिका प्लेसमेंट कर्मचारी को विधानसभा अध्यक्ष आ. डॉक्टर रमन सिंग जी के स्वेच्छानुदान निधि से मिली 20000(बीस हजार) की आर्थिक सहायता। नगर पालिका परिषद के प्लेसमेंट कर्मचारी  नागेन्द्र तिवारी  कार्यालय में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई थी। इस परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू , उपाध्यक्ष मनोज दुबे एवं समस्त पार्षदों द्वारा सहयोग हेतु पहल की गई।
सभी जनप्रतिनिधियों के अनुरोध पर जिला महामंत्री  सौरभ लूनिया के प्रयासों से विधानसभा अध्यक्ष की स्वेच्छानुदान निधि से ₹20,000 (बीस हजार रुपये) की आर्थिक सहायता स्वीकृत कराई गई, जो पीड़ित कर्मचारी को प्रदान की गई।
इस सहयोग के लिए नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सभी पार्षदों ने विधानसभा अध्यक्ष  डॉक्टर रमन सिंग एवं जिला महामंत्री सौरभ लूनिया के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
नगर पालिका परिषद परिवार ने  नागेन्द्र तिवारी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि इस प्रकार का सहयोग सामाजिक संवेदनशीलता एवं मानवीयता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

Related Articles

Back to top button