जन मुक्ति मोर्चा के द्वारा 1977 को गोलीकांड में शहीद साथियों के शहादत को याद करते हुए ग्राम कोंडेकसा में नव जनवादी सांस्कृतिक मंच नवा बिहान के कलाकारों, जनमुक्ति मोर्चा के साथियों एवं ग्रामवासियों द्वारा श्रद्धाजंलि अर्पित किया गया।

भास्कर न्यूज24/वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। जन मुक्ति मोर्चा के द्वारा 02-03 जून1977 को गोलीकांड में शहीद साथियों के शहादत को याद करते हुए 04 जून को ग्राम कोंडेकसा में नव जनवादी सांस्कृतिक मंच नवा बिहान के कलाकारों, जनमुक्ति मोर्चा के साथियों एवं ग्रामवासियों द्वारा श्रद्धाजंलि अर्पित किया गया।
जनमुक्ति मोर्चा के सचिव बसंत रावटे ने बताया कि शहीद कामरेड शंकर गुहा के नेतृत्व में खदान मजदूर ठेकेदार के द्वारा मजदूरों के पक्ष में हुए फैसले से मुकरने पर इकट्ठा हुए थे।उस आंदोलन को कुचलने हेतु 02 -03जून की रात्रि में शहीद कामरेड शंकर गुहा नियोगी जी को गिरफ्तार कर ले गई और आंदोलनरत निहत्थे मजदूरों पर गोलीचालन किया गया ।जिसमें 1 बालक 14 वर्षीय सुदामा सहित 11 मजदूर साथी शहीद हुए । उन्हीं शहीदों को याद करते हुए कलाकारों द्वारा जनगीत और वीर नारायण सिंह के जीवन को नाटक के माध्यम से दिखा कर लोगों को शहीदों के रास्ते को अपनाकर गरीब और शोषित पीड़ित जनता के आवाज को बुलंद करने के लिए जागरूक किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथिगण के रूप में डॉ. शैबाल जाना, मुख्य चिकित्सक शहीद अस्पताल आशा गुहा नियोगी पाँचोबाई मरकाम सरपंच ग्राम पंचायत धोबेदण्ड संजय सिंह, शिवाजी सिंह गौतम सिंह कोरेटी ग्राम कोंडेकसा, गैंदुराम दुग्गा कोंडेकसा, कार्तिक राम बलेन्द्र कोंडेकसा,गैतरुराम नेताम कोंडेकसा,रमेश टेकाम कोंडेकसा,लक्ष्मण देशमुख संरक्षक जन मुक्ति मोर्चा, प्यारेलाल मरकाम कोंडेकसा थे। साथ ही शंकर गुहा नियोगी के नेतृत्व में नवा अंजोर कला सास्कृतिक टीम के द्वारा शहीद वीर नारायण सिंह के जीवनी पर आधारित नाटक को गाँव-गाँव जाकर दिखाने वाले कलाकार इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए।इन कलाकारों में जनकलाल साहू जी-वीर नारायण सिंह के पात्र
नासिक राम यादव-कमिश्नर के पात्र,मोहित राम(राजा)-मुनीम,नारायण यादव-मुनीम,संतुराम सारथी-बैंजोवादक, सूरज गन्धर्व-मोहरी वादक
लक्ष्मण देशमुख-वीर नारायण सिंह के जीवनी के कथा,पटकथा लेखक को अतिथियों के द्वारा साल और श्रीफल के द्वारा ससम्मान किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से श्रीजीत गुहा नियोगी अध्यक्ष जन मुक्ति मोर्चा, चन्द्रशेखर यादव(चीकू),धरमपाल बाम्बेश्वर, रमित यादव, रेखा बाम्बेश्वर जन गायक ,ललित गेडाम,किसन रावटे,गिरीजीत दुग्गा, हितेश साहू,किशोर पिस्दा,अमन कुमार, कलेश्वर यादव,मिलाप कुमार के साथ ही सैकड़ों जन मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ताओं और ग्रामवासी उपस्थित थे।