भास्कर न्यूज24/वीरेन्द्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के दिन “एक पेड़ मां के नाम “अभियान के तहत आज गुरुवार को नगर पालिका दल्ली राजहरा के वार्ड क्रमांक 24 में स्थित टाउन हॉल परिसर में नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी आर के साहू ने पौधा रोपण किया l नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर ने कहा कि आप अपने घर के आंगन, खेत में, अपने बगीचे में पौधे लगाए l यह अभियान देश के सभी शहर और गावों को प्रेरणा देता रहेगा l मुख्य नगर पालिका अधिकारी आर के साहू ने कहा कि जल संग्रहण में उपयोगी है, जलवायु परिवर्तन को चुनौती के रूप में देखा जा रहा है पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली को पूरी दुनिया अपना रही हैl इस अभियान में हिस्सा लेकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने में अपना बहुमूल्य योगदान दे सकते हैं l इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि रतिराम कोसमा,पी आई सी के सदस्य रोशन पटेल, रुखसाना बेगम, श्रुति यादव,विजयलक्ष्मी पार्षद चंद्र प्रकाश बोरकर,बृजमोहन सिंह नेताम, पूर्व पार्षद चिन्नामल,स्वास्थ्य अधिकारी रामगोपाल चंद्राकर, नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे lPost navigationबीएसपी प्रबंधन द्वारा सीएसआर मद से अंतागढ़ में मुफ्त में डीएवी स्कूल चला रही है मगर दल्ली राजहरा में डीएवी स्कूल के माध्यम से क्षेत्र के आदिवासियों से मनमाना फीस वसूलने में लगी -मुश्ताक अहमद ट्रक यूनियन का प्रदर्शन,, रायपुर के परिवहन विभाग कार्यालय में अवैध वसूली के विरोध में प्रदर्शन…!