भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा।  जामा मस्जिद मुस्लिम समाज दल्ली राजहरा के मुश्ताक अहमद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि द 28 जून को वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष केबीनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन आलीजनाब डाक्टर सलीम राज के नगर आगमन पर मुस्लिम समाज दल्ली राजहरा के लोगों ने उनसे मुलाकात कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया मुस्लिम समाज के लोगों ने उन्हें पुष्प गुच्छ और उनको शाल भेंटकर स्वागत किया और उनके साथ आए सभी अतिथियों का भी मुस्लिम समाज ने पुष्प गुच्छ भेंट कर और शाल भेंटकर सम्मान किया। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष और केबीनेट मंत्री डाक्टर सलीम राज से समाज के लोगों ने समाज की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए आग्रह किया जिसपर डाक्टर सलीम राज ने अपनी सहमति दी की समाज के उत्थान के लिए जो भी छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अधिकार क्षेत्र में होगा वह जरूर किया जावेगा। मुस्लिम समाज दल्ली राजहरा ने डाक्टर सलीम राज को पुनः दल्ली राजहरा मुस्लिम समाज के कार्यक्रम में आने का न्यौता दिया जिसे डाक्टर सलीम राज ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। ईस अवसर पर मुस्लिम समाज दल्ली राजहरा से जनाब मुश्ताक अहमद जनाब न्ययूम खान जनाब हाजी माजिद खान, जनाब साऊद आलम, जनाब नवाब बडगुजर, जनाब नदीम बडगुजर, जनाब फरीद मोहम्मद, जनाब काशिम कुरैशी जनाब अब्दुल इब्राहीम जनाब कलीम बडगुजर एवं समाज के लोग उपस्थित थे।

Avatar photo

By वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

You missed