अपराध (जुर्म)छत्तीसगढ़जीवन मंत्रबोडलाराष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंविविध ख़बरें

ग्राम दर्राटोला बना राजस्व ग्राम विष्णु देव साय की सरकार में काम होत है साय साय _देवलाल ठाकुर।

भास्कर न्यूज 24/वीरेन्द्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा।

ग्राम दर्राटोला डोंडी विकास खण्ड का वह ग्राम है जो राजस्व ग्राम नही था जिसके कारण से ग्राम वासियों को काफी कठिनाईयो का सामना करना पड़ता थाछत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद से ही ग्राम वासी अपने गांव को राजस्व ग्राम बनाने के लिए भाग दौड़ जारी कर दिया था। सालो राजस्व ग्राम बनवाने ग्रामीणों ने संघर्ष किया तहसीलदार अनुविभागीय अधिकारी जिला कलेक्टर संभाग कमिश्नर सभी के पास जाकर आंदोलन करते रहे। काफी समय से प्रकरण पेंडिंग रहा पर ग्रामीणों का संघर्ष जारी रहा ग्रामीणों ने मिलकर गांव में राजस्व ग्राम के संघर्ष के लिए समिति बनाई जिसमे देव प्रसाद आर्य जोहन भंडारी अंजोरी धलेंद्र रामेश्वर कोसमा खेदूराम कोसमा के नेतृत्व में फिर एक बार संघर्ष जारी हुआ

2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी देवलाल ठाकुर के समक्ष ग्राम वासी ने राजस्व ग्राम बनाने की बात रखी। तब ठाकुर ने कहा था भाजपा की सरकार बनते ही दर्रा टोला को राजस्व ग्राम का दर्जा प्राप्त होगा तब ग्रामीणों में नई आस बनी और आज भाजपा सरकार विष्णु देव साय की सरकार में ग्राम दर्रा टोला राजस्व ग्राम बना इस खुशी में सभी ग्राम वासी ने गांव में राजस्व तिहार मनाया। इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे जिला पंचायत के प्रथम अध्यक्ष देवलाल ठाकुर ने कहा जब ले बने है हमर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सबके काम होत हवे साय साय छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद से आप लोग राजस्व ग्राम की मांग करते आ रहे है और वही राज्य बनने के बाद से आदिवासी समाज आदिवासी मुख्यमंत्री की मांग करते आ रहे थे 2023 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में छत्तीसगढ़ को आदिवासी समाज से मुख्यमंत्री दिया जिसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा का आदिवासी समाज आभार करती है आज आदिवासी अंचल की समस्याओं को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समझ रहे है जिसका परिणाम आप लोगो के सामने वर्षो पुरानी मांग पर ग्राम दर्राटोला राजस्व ग्राम बन गया। सभा को मिथलेश नरेटी जनपद सदस्य संजय बैस ने भी संबोधित किया और विष्णु देव साय सरकार की कार्यो की सराहना किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप जे बलवंत साहू ललिता पोर्ते अनिल सुथार ,बोरकर पवन बाई देव प्रसाद खेदूराम अंजोरी राम सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एव आदिवासी समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

Related Articles

Back to top button
preload imagepreload image