भास्कर न्यूज 24/विरेंद्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आगामी सदस्यता अभियान को देखते हुए भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश की ओर से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं संगठन महामंत्री पवन साय की अनुशंसा पर सदस्यता अभियान समिति की घोषणा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम के द्वारा की गई है। सदस्यता अभियान समिति के प्रदेश संयोजक डॉ देवेंद्र माहला को बनाया गया है। वर्तमान में डॉ देवेंद्र माहला भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान पूरे देशभर में वृहद स्तर पर होने जा रहा है, इसी तारतम्य में सदस्यता अभियान को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने एवं अधिक से अधिक सदस्यता कराने हेतु मोर्चा के द्वारा समिति का गठन किया गया है।सदस्यता अभियान प्रदेश संयोजक के दायित्व मिलने पश्चात डॉ माहला ने कहा कि मैं प्रदेश नेतृत्व का आभारी हूँ जिन्होंने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को ऐसा महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा। मैं प्रदेश नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयाश करूँगा और सदस्यता अधिक से अधिक हो इसे दृष्टिगत रखते हुए कार्य करूँगा।डॉ माहला को दायित्व मिलने पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश प्रभारी महेश गागड़ा अध्यक्ष विकास मरकाम समस्त प्रदेश पदाधिकारी समेत, भाजपा जिला अध्यक्ष पवन साहू, महामंत्री राकेश छोटू यादव, चेमन देशमुख, देवेंद्र जायसवाल,, मण्डल अध्यक्ष मनीष झा, रूपेश सिन्हा, राकेश द्विवेदी, अजजा मोर्चा बालोद जिला अध्यक्ष शुभसिंह कोरेटी, दारा सिंह भौसार्य सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।Post navigationअनुसूचित जाति, जनजाति पिछड़ा वर्ग द्वारा कराया गया भारत बंद के तहत राजहरा बंद का आवाहन पूर्णतः सफल रहा=रतिराम कोसमा । 500 माताओं के हलषष्ठी व्रत के लिए बेटे संजय बैस ने दिया अपनी ओर से पशहर चावल।