भास्कर न्यूज़ 24 /वीरेंद्र भारद्वाज /दल्लीराजहरा। नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा में राज्य शासन द्वारा विभिन्न विकास कार्यों हेतु 5 करोड़ 40 लाख रूपयों की निविदा 18 नवंबर को मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र वारडेकर, नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर एवं समस्त ठेकेदारों के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ खोली गईl इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र वारडेकर ने बताया कि नगर पालिका के विभिन्न विकास कार्यों हेतु अधोसंरचना मद से 2 करोड़ 99 लाख रुपये, 15 वित्त आयोग से 1 करोड़ 72 लाख रुपए एवं 15 वित्त आयोग मद से 68 लाख रुपयो की लागत से नगर के समस्त वार्डों में सीसी रोड,नल निर्माण कार्य, एवं पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्यों हेतु निविदा आमंत्रित की गई थी I उक्त निविदा के पहुंचने के अंतिम तिथि 18 नवंबर को दोपहर 3:00 तक एवं निविदा खोलने का समय 4:00 से था l मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र वारडेकर ने बताया कि निविदा को पूरी तरह से पारदर्शिता बरतने के लिए निविदा खोले जाने के दौरान निविदा में भाग लेने वाले समस्त ठेकेदारों को आमंत्रित किया गया था और ठेकेदारों के समक्ष निविदा खोली गई ताकि किसी भी ठेकेदार को आपत्ति ना होlPost navigationभाजपा चला रही सदस्यता अभियान में दल्ली राजहरा में सबसे ज्यादा सदस्य जोड़ने में युवा नेता जयदीप गुप्ता ने जोड़ा 3000 से ज्यादा सदस्य , प्रदेश में होगा सम्मान… नगर पालिका के अंतर्गत वार्ड 26 की सक्रिय पार्षद टी ज्योति द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान में सहयोग प्रदान करने के लिए वार्ड वासियों से की अपील।