छत्तीसगढ़राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंविविध ख़बरें

19 दिसम्बर को होगा शहीद वीर मेला।

भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के कृषि कार्यालय दल्ली राजहरा  के मैदान पर  19 दिसम्बर  को जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस पर भव्य वीर मेला का आयोजन किया जायेगा।
यह शहीद वीर मेला इस लिए खास होगा क्योकी यह मेला कोई आम मड़ई मेला नही बल्कि यह वीर मेला शहीद वीर नारायण सिंग छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद व गरीब आदिवासी के आवाज जो कि 1857 के भीषण सूखा अकाल के समय पूंजीपति सेट-साहुकार के जमाखोरी के खिलाफ आवाज बुलंद कर विद्रोह किये उनके गोदामो में रखे आनाज को लूट कर आम जनता में बांटा और जनता में क्रांति का बिगुल फोड़ा था, जिसके कारण उस समय पूंजीपति और अंग्रेजो में हड़कंप मच गया और जनता की आवाज को दबाने की नीयत से पूंजीपति व अंग्रेजो ने मिलकर सन 18 57 को रायपुर के जयस्तम्भ चौक पर शहीद वीर नारायण सिंह को फांसी दे दिए थे।
शहीद वीर नारायण सींह को छत्तीसगढ़ में प्रथम शहीद का दर्जा शहीद कॉमरेड शंकर गुहा नियोगी जी के सार्थक प्रयाश से मिला शहीद नियोगी जी ने सोनाखान जाकर, वहां इतिहास के पन्नो में गुम तथ्यों को जोड़ा और 19 दिसम्बर 1979 को रायपुर के जयस्तम्भ चौक पर पहली बार शहीद वीर नारायण सिंह का शहादत दिवस मनाया गया और इतिहास के पन्नो में गुम सच्चाई जनता के बीच आई और शहीद वीर नारायण सिंग को छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद के दर्जा मिला। तब से लगातार 19 दिसम्बर को शहीद वीर नारायण सिंह का शहादत दिवस मनाया जाता है।
जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा विगत कई वर्षों से शहीद वीरनारायण सिंह के शाहादत दिवस को विभिन्न रूपो में मनाते आ रही है जिसमे कुछ वर्षों से शहीद वीर नारायण सिंह जी के शाहदत दिवस पर भव्य शहीद वीर मेला का आयोजन कर मनाया जा रहा है इस वीर मेला में दल्ली ग्रामीण से 12 गांव के देव के साथ जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ से जुड़े 21 गांव के देव व आंगा देव भी आएंगे और साथ ही साथ इस शहीद वीर मेला में हम सबको हमारी छत्तीसगढ़ की संस्कृति भी देखने को मिलेगी और रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन है। जन मुक्ति मोर्चा परिवार आप सभी को इस शहीद वीर में सम्मित हो कर इस शहीद वीर मेला को सफल बनाने की अपील करता है।

वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

Related Articles

Back to top button