भास्कर न्यूज़ 24 /वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्ली राजहरा। अवैध शराब परिवहन करने वाले 1 आरोपी को राजहरा पुलिस ने किया गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 48 पौवा शोले देशी प्लेन शराब जप्त की गई।
पुलिस अधीक्षक श्री एस.आर. भगत के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी, नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा डॉ0 चित्रा वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजहरा श्री सुनील तिर्की के नेतृत्व में अवैध जुआ, सट्टा, शराब के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा स्टाफ द्वारा दिनांक 29.11.2024 को मुखबीर की सूचना पर चिखलाकसा आत्मानंद स्कूल के सामने एक बैग मे अधिक मात्रा में शराब परिवहन करते आरोपी सुनील कुमार पिता स्व0 भीम बहादुर राजपूत उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 05, 256 चौंक दल्लीराजहरा थाना राजहरा जिला बालोद को पकडा गया जिसे अधिक मात्रा में शराब रखने के संबंध में कोई दस्तावेज हो तो पेश करने नोटिस दिया गया आरोपी सुनील कुमार द्वारा अवैध शराब रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं होना बताने पर आरोपी के कब्जे से 48 पौवा शोले देशी प्लेन शराब जुमला 8.640 बल्क लीटर कीमती 4320 रूपये जप्त कर आरोपी के विरूध्द अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।

Avatar photo

By वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

You missed