भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा।  25 जनवरी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जागो वोटर जागो कार्यक्रम अंर्तगत कार्यालय अपर कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर नगर पालिका दल्ली राजहरा मे मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ कार्यक्रम किया गया । सहायक रिटर्निग ऑफिसर दीपक चंद्राकर ने उपस्थित मतदाताओं को लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए निर्भिक होकर धर्म, वर्ग, जाति , समुदाय भाषा अथवा अन्य किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनो में अपना मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाईl इस दौरान सहायक रिटर्निंग ऑफिसर भूपेंद्र वारडेकर व मास्टर ट्रेनर वी के देशमुख , राजस्व निरीक्षक रोहित शर्मा, राजस्व विभाग के पटवारी, वकील एवं नगर पालिका के समस्त अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे l

Avatar photo

By वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

You missed