नगर पालिका भाजपा के अधिकृत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी तोरण लाल साहू ने आज सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ भरा नामांकन, उन्होंने कहा अगर जनता का आशीर्वाद मिलता है तो बीएसपी एवं रेलवे की भूमि पर बसे लोगों को देंगे पट्टा।

भास्कर न्यूज़ 24 /वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्ली राजहरा। नगर पालिका दल्लीराजहरा अध्यक्ष चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी तोरण लाल साहू ने 28 जनवरी को हजारों कार्यकर्ताओं के साथ अपना नामांकन दाखिल किया। 28 जनवरी को दोपहर 12:00 बजे से मुख्य भाजपा कार्यालय बस स्टैंड चौक से निकली रैली मुख्य मार्ग गुप्ता चौक होते हुए जैन भवन चौक पहुंची जहां भाजपा प्रवक्ता व छाया विधायक देवलाल ठाकुर ने विशाल आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस बार नगर पालिका परिषद में अपना सरकार बनाने जा रही है केंद्र में भाजपा की सरकार है राज्य में भाजपा की सरकार है। इसी तारतम्य में नगर पालिका दल्ली राजहरा में भी भाजपा की सरकार बनने जा रही है जब तीनों जगह बीजेपी की सरकार रहेगी तो दल्ली राजहरा का विकास बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ेगी। दल्ली राजहरा की सभी समस्याएं जल्द से जल्द समाप्त होगी। इस अवसर पर हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नगर पालिका भाजपा प्रत्याशी तोरण लाल साहू ने कहा कि नगर पालिका दल्ली राजहरा में हमेशा अन्य दलों की सत्ता रही है विगत 10 वर्षों में कांग्रेस नगर पालिका अध्यक्ष पद पर आसीन रहकर नगर पालिका को भ्रष्टाचार का चारागाह बना दिया है। दल्ली राजहरा को विकास से कोसों दूर फेंकने वाली कांग्रेस को इस बार दल्ली राजहरा की जनता सबक सिखाएगी। इस अवसर पर भाजपा के सभी वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पार्षद प्रत्याशी और 27 वार्ड के भाजपा के कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित होकर अपना नामांकन दाखिल किया। नगर पालिका भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी तोरण लाल साहू ने भारत अपना नामांकन
गाजे बाजे के साथ हजारों कार्यकर्ताओं ने भाजपा का जीताने का संकल्प लिया।
नामांकन रैली को देख नगर वासियों ने से विजय जुलूस का नाम दिया। नामांकन रैली से पहले भाजपा के मुख्य चुनाव कार्यालय बस स्टैंड का फीता काटकर शुभारंभ किया भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने
वार्ड के सभी भाजपा पार्षद प्रत्याशियों ने भाजपा कार्यालय में विधिवत पूजा अर्चना कर नामांकन रैली में भाग लिया