भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा। नगर में विकास की गंगा बहेगी। अब तक कांग्रेसियों ने केवल नगर वासियों को सपना दिखाया।नगर के विकास को अब दल्ली राजहरा की जनता अपनी खुली आंखों से देखेगी। यह बातें नगर पालिका अध्यक्ष भाजपा प्रत्याशी तोरण लाल साहू ने वार्ड क्रमांक 25 सब्जी मार्केट में उपस्थित वार्ड वासियों को संबोधित करते हुए कही । उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की भारतीय जनता पार्टी की विष्णु देव साय  की सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है दल्ली राजहरा नगर पालिका में निवासरत सभी निवासियों को सभी योजनाओं का लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ सभी गरीब परिवार के लोगों को मिलेगा। महतारी वंदन की राशि जिनको नहीं मिल रही है उन्हें भी मिलेगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि मुझे आप लोगों के बीच में रहकर दल्ली राजहरा का समुचित विकास करना है। वार्ड वासियों को भाजपा नेता श्याम जायसवाल भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी ओबीसी मोर्चा छगन साहू व पूर्व पार्षद महेंद्र पिपरे ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा पार्षद प्रत्याशी प्रमोद कुमार ,पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार कुकरेजा, मोनू चौधरी, राकेश देवांगन, महेंद्र पिपरे मुकेश राजेश कांबले सहित सैकड़ो वार्ड वासी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Avatar photo

By वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

You missed