भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्ली राजहरा। नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष प्रत्याशी तोरण लाल साहू 6 फरवरी को वार्ड क्रमांक 21 व् 17 में जमकर धुआंधार प्रचार किया। वार्ड के सैकड़ो दीदी बहनों व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रचार पर निकलकर वार्ड वासियों का आशीर्वाद मांगने निकले अध्यक्ष पद के प्रत्याशी तोरण लाल साहू ने कहा कि इस बार नगर वासियों ने नगर पालिका में भाजपा के अध्यक्ष को जीताने का मन बना लिया है साथ ही वार्ड में भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों की भी जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि इसके पूर्व में रहे कांग्रेस के नगरपालिका अध्यक्षों ने नगर का विकास तो दूर , नगर विकास के लिए सोचा तक नहीं। जिसका खामियाजा नगर के भोले भाले नगर वासी भुगत रहे हैं। वार्ड में धुआंधार प्रचार के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी तोरण लाल साहू वार्ड क्रमांक 21 के पार्षद प्रत्याशी भूपेंद्र श्रीवास ने प्रत्येक घर में जाकर वहां निवासरत लोगों से आशीर्वाद मांगा , लोगों ने इस बार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को जीताने का मन बना लिया है। इस दौरान राजकुमार कुकरेजा, छगन साहू जयदीप गुप्ता किरण सिन्हा, कासिम कुरैशी रमणी बाग, श्रीजीत सुमित जैन, श्याम जायसवाल, मोनू चौधरी,, मदन मयती, राकेश देवांगन नवीन साहू, सहीत सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Avatar photo

By वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

You missed