भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा। नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 हेतु इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की कमिश्निंग कार्य के संपादन हेतु बी एस पी उच्चतर माध्यमिक क्रमांक 2 दल्ली राजहरा मे 7 फरवरी को प्रातः 8:00 बजे अधिकारी कर्मचारियों को उपस्थित होने निर्देशित किया गया था l उक्त समय में कमिश्निंग कार्य में उपस्थित नहीं होने पर अपर कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर नूतन कुमार कंवर ने युगल किशोर साहू उप अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना डोंडी एवं योगानंद सोम उप अभियंता नगर पालिका दल्ली राजहरा को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 एवं निर्वाचन एक्ट के प्रधानों के तहत कार्य में घोर लापरवाही बरतने के कारण उक्त अधिकारी कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार निलंबन की कार्यवाही हेतु कलेक्टर बालोद को नाम प्रस्तावित किया गया l ईवीएम मशीन कमिश्निंग कार्य में सहायक रिटर्निग ऑफिसर दीपक चंद्राकर, भूपेंद्र वाडेकर एवं जिला के मास्टर ट्रेनर विजय कुमार देवांगन उपस्थित रहे lPost navigationडबल इंजन के बाद अब दल्लीराजहरा नगर पालिका में भी तीसरी इंजन की सरकार बनेंगे- तोरण साहू अध्यक्ष प्रत्याशी भाजपा। नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी रवि जायसवाल का वार्ड 01,02,05 में किया जनसंपर्क, कहा शहर के लिये नेता नहीं बेटा चुनो। मिला रहा है भरपूर आशीर्वाद