भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को उनके जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ खुशहाल एवं विकास की ओर अग्रसर है। राज्य में महिलाओं, किसानों और युवाओं के उत्थान के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है।प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि महतारी वंदना योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान और हर घर नल योजना जैसी योजनाएं महिलाओं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बना रही हैं। मुख्यमंत्री श्री साय के सुशासन में महतारी दीदी और बहनों के सम्मान को प्राथमिकता दी जा रही है तथा उनके दुख-दर्द को समझते हुए कल्याणकारी नीतियां बनाई जा रही हैं।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी को भी उनकी जीत का आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी गईं। उन्होंने बालोद नगर पालिका चुनाव में भाजपा की भव्य जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह जनता का भाजपा की नीतियों और नेतृत्व में विश्वास का प्रतीक है।कार्यक्रम में जिला भाजपा के पूर्व कोषाध्यक्ष मोहन जैन भी उपस्थित रहे और उन्होंने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई। बालोद की जनता ने जिस तरह से भाजपा को समर्थन दिया है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीतिक दिशा को और मजबूत करेगा।

Avatar photo

By वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

You missed