भास्कर न्यूज़ 24 /वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। भाजपा नेता श्याम जायसवाल व संजय सिंह ने नगरपालिका कार्यालय पहुंच कर नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू व उपाध्यक्ष मनोज दुबे का पदभार ग्रहण करने पर सम्मान किया। श्याम जायसवाल ने कहा कि निजी प्रवास पर बाहर होने के कारण अध्यक्ष तोरण साहू के शपथ ग्रहण में शामिल नहीं हो पाया था। इसलिए आज नगरपालिका कार्यालय में हमारे नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू व उपाध्यक्ष मनोज दुबे का सम्मान किया गया है। साथ ही भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने उम्मीद जताई है कि दल्लीराजहरा के विकास हेतु हमारे जनप्रतिनिधि अपनी पूरी छमता से काम करेंगे और जहां भी उन्हें हमारी आवश्यकता होगी हम उनके साथ रहेंगे। इस दौरान नगर पालिका कार्यालय में भाजपा की वरिष्ठ नेता व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पुरोबी वर्मा , मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह, नंदा पसीने, महेश प्रताप सिंह, सुरेन्द्र बेहरा, निलेश श्रीवास्त सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।Post navigationनगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा के प्लेसमेंट संघ के अध्यक्ष गणेश जायसवाल एवं सदस्यों ने नपा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का किया स्वागत। वार्ड क्रमांक 7 राधाकृष्णन वार्ड में विकास कार्य कराने पार्षद वीरेंद्र कुमार साहू ने 7 सूत्री मांगों को लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवम् नपा अध्यक्ष तोरण लाल साहू को सौपा ज्ञापन।