भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। नगर के वार्ड 21 में विभिन्न विकास कार्यों को लेकर वार्ड पार्षद भूपेंद्र श्रीवास ने नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू एवं उपाध्यक्ष मनोज दुबे को ज्ञापन सौपा है। जिसमे उन्होंने कहा है कि वार्ड क्रमांक 21 में विभिन्न विकास कार्यों की अत्यंत आवश्यकता है। इन कार्यों के पूर्ण होने से वार्डवासियों को मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध होंगी तथा वार्ड का समग्र विकास होगा। इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराया जाये। ज्ञापन सौपने के दौरान मंडल अध्यक्ष महेंद्र गुड्डू, पार्षद निर्मल कुमार पटेल, सुरेश जायसवाल, रमेश गुर्जर, श्याम जायसवाल, मोंटी छतवाल उपस्थित थे।यह है प्रमुख मांगें –1. पीपलेश्वर महादेव मंदिर के पास तत्काल बोरवेल की आवश्यकता है एवं सभी बोरवेल की मरम्मत।2. जर्जर सड़कों की मरम्मत कर यातायात सुगम बनाया जाए।3. वार्ड में एक सांस्कृतिक कला मंच एवं सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाए।4. वार्ड के सौंदर्याकरण हेतु एक स्थान पर उद्यान (पार्क) विकसित किया जाए।5. संपूर्ण वार्ड में सोलर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था कर रोशनी सुनिश्चित की जाए।6. सिंधी भवन से गुप्ता चौक तक सड़क निर्माण कर भव्य स्वागत द्वार लगाया जाए।7. राजकुमार गायकवाड़ के घर से शिव कुमार सेन के घर तक आरसीसी सड़क का निर्माण किया जाए।8. विश्वकर्मा मंदिर गली से पुष्पा सिंह के घर तक आरसीसी सड़क निर्माण कराया जाए।09. वार्ड में सीसीटीवी कैमरे लगवाकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए।10. वार्ड में आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कराया जाए।11. सार्वजनिक विघ्नहर्ता गणेश उत्सव समिति मंच को दोनों ओर से चैनल गेट लगाया जाए।Post navigationभाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा नगर अध्यक्ष चंद्रकांत बंटी चोपड़े के नेतृत्व में गौतम खट्टर को स्मृति चिन्ह किया गया भेंट। नगर में सट्टा पट्टी लिखते दो आरोपी सुदामा एवं सूरज सिंह को सट्टा पट्टी के साथ राजहरा पुलिस ने किया गिरफ्तार,उनके कब्जे से मोबाईल, सट्टा पट्टी, नगदी रकम जब्त ।