भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। नगर निरीक्षक टी एस पट्टावी के द्वारा लगातार नगर में सट्टा एवं जुआ के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को सट्टा पट्टी लिखते दो आरोपी सुदामा एवं सूरज सिंह को सट्टा पट्टी के साथ गिरफ्तार किया गया । आरोपी के कब्जे से मोबाईल, सट्टा पट्टी, नगदी रकम जब्त को किया गया। पुलिस अधीक्षक एस. आर. भगत एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा डॉ चित्रा वर्मा के मार्गदर्शन में थाना दल्लीराजहरा पुलिस द्वारा अवैध जुआ, सट्टा, शराब के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया। थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजहरा के वार्ड क्र 25 निवासी नाम संतोष चिकवा उर्फ सुदामा पिता फूलचंद चिकवा उम्र वर्ष 38 द्वारा फुटबाल ग्राउंड जिम मैदान में बैठकर अंको के आगे रूपये पैसों का दावं लगाकर सट्टा पट्टी नामक जुआ खेला रहा था सूचना पर राजहरा पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपी को सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथ पकडा गया । आरोपी के कब्जे से एक टच मोबाईल विवो मोबाईल एक लाईलिंग कागज में लिखा सट्टा पट्टी व नगदी, एक डाट पेन, 460 रकमरूपये को जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना राजहरा में 86/25 धारा 4 क जुआ एक्ट व छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वही अन्य जगह सुरज सिंह राजपूत पिता श्री प्रहलादसिंह टेबलरशीट निवासी द्वारा चौक 256 वार्ड 5 राजहरा फुटबाल ग्राउण्ड के पीछे बैठकर अंको के आगे रूपये पैसों का दावं लगाकर सट्टा पट्टी नामक जुआ खेला रहा है की सूचना पर राजहरा पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपी को सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथ पकडा गया। आरोपी के कब्जे से लाईलिंग कागज में लिखा सट्टा पट्टी व नगदी रकम 510 रूपये को जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना राजहरा में 87/25 धारा 4 क जुआ एक्ट व छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।Post navigationनगर के वार्ड 21 में विभिन्न विकास कार्यों को लेकर वार्ड पार्षद भूपेंद्र श्रीवास ने नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू एवं उपाध्यक्ष मनोज दुबे को सौंपा ज्ञापन। नगर विकास कार्यों की मांग को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने की विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मुलाकात।