नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे के पदभार ग्रहण पर युवा नेता श्याम जायसवाल ने दी शुभकामनाएं।

भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा । नगरपालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने नगरपालिका कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण समरोह में भाजपा युवा नेता श्याम जायसवाल व श्रमिक नेता संजय सिंह ने नगरपालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 25 साल बाद दल्लीराजहरा में भाजपा के सत्ता आने के बाद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बने हैं। जनता को भाजपा के इस कार्यकाल में काफी उम्मीदे है। हमें भी पूरा उम्मीद है कि हमारे जनप्रतिनिधि दल्लीराजहरा के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगे। श्याम जायसवाल ने आगे कहा कि वर्तमान नगरपालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे को नगर पालिका अधिनियम का काफी जानकारी है। जिसका लाभ पूरे दल्लीराजहरा को मिलेगा। वर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष तोरण साहू के द्वारा दल्लीराजहरा नगरपालिका में इस बार विकास कार्य पर हर स्तर पर ताकत लगाया जा रहा इनके अलावा विशेष रूप से भाजपा नेता सौरभ लूनिया द्वारा लगातार जिले व प्रदेश स्तर के भाजपा नेताओं व अधिकारियों से दल्लीराजहरा के विकास कार्य की योजना को लेकर चर्चा व प्रयास किया जा रहा है। जिससे हमें उम्मीद है कि दल्लीराजहरा में जनता की सभी मांग पूरी होगी।