छत्तीसगढ़राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंविविध ख़बरें

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस अटल योग सदन में हर्षोल्लास से मनाया गया।

भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा।  भारतीय जनता पार्टी के 46 वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर अटल योग सदन में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह द्वारा किया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया, इसके पश्चात मिठाई वितरण कर सभी को शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुई। उसके पश्चात मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह ने पार्टी का ध्वज फहराकर संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण का संदेश दिया। ध्वजारोहण के बाद मिठाई वितरण कर पार्टी के स्थापना दिवस को सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से मनाया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू, भाजपा जिला मंत्री राजेश दसोड़े, वरिष्ठ भाजपा नेता गोविंद वाधवानी, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा एवं अन्य प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है, जो देश के प्रत्येक नागरिक को साथ लेकर ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के लक्ष्य को साकार करने में जुटी है। आज जब हम 46 वें स्थापना दिवस मना रहे हैं, यह हमारे लिए आत्मचिंतन एवं नवसंकल्प लेने का अवसर है। कार्यकर्ता ही हमारी पार्टी की असली शक्ति हैं और हम सभी को मिलकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ के संकल्प को सिद्ध करना है।”नगर पालिका अध्यक्ष श्री तोरण लाल साहू ने अपने उद्बोधन में कहा “भारतीय जनता पार्टी की जड़ें संगठन की मजबूती और सेवा भाव में हैं। हमें गर्व है कि हम एक ऐसे संगठन से जुड़े हैं,
जिसने बिना भेदभाव के जनसेवा को सर्वोपरि माना है।”जिला मंत्री राजेश दसोड़े ने कहा: “यह दिन हमें उन सभी महान नेताओं की याद दिलाता है, जिन्होंने पार्टी को इस ऊंचाई तक पहुंचाया। हमें आने वाले चुनावों के लिए सजग और सक्रिय रहना है, ताकि हम हर बूथ पर पार्टी को और अधिक मजबूत बना सकें।” कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने भाजपा की ऐतिहासिक यात्रा, विचारधारा, तथा जनहित में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने संगठन को और अधिक गतिशील एवं प्रभावशाली बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम प्रभार शंकर साहू ने किया एवं आभार प्रदर्शन सुरेंद्र बेहरा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के उद्घोष के साथ स्थापना दिवस को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।

वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

Related Articles

Back to top button