भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा । ग्रीष्म ऋतु में नगर के बीएसपी कर्मी बहुल क्षेत्र टाउनशिप इलाके में विभाग द्वारा 1 पहर पेयजल जलापूर्ति किए जाने से लगातार कर्मियों को होने वाली परेशानी के संबंध में कुछ कर्मियों ने भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता जयदीप गुप्ता को अवगत करवाया था , जिस पर संज्ञान लेते हुए जयदीप गुप्ता के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व मुख्यमंत्री निजी सहायक श्री तुलसी कौशिक से दैनिक 2 वक्त फिल्टरयुक्त जलापूर्ति किए जाने की मांग की गई थी । श्री गुप्ता की मांगों पर कार्रवाई करते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा कलेक्टर को पत्र लिखा गया था ,इस मांग पत्र पर संज्ञान लेते हुए बालोद जिला अपर कलेक्टर के द्वारा आईओसी राजहरा मुख्य महाप्रबंधक को रोजाना 2 वक्त फिल्टर युक्त पानी प्रदान करने की मांग पूर्ण करने हेतु पत्र जारी किया है ।इस कार्रवाई से जल्द ही बीएसपी टाउनशिप क्षेत्र में 2 वक्त फिल्टरयुक्त पानी की आपूर्ति शुरू हो सकती है , इस पर शिकायतकर्ता बीएसपी कर्मी के परिवार एवं समस्त टाउनशिप इलाके के निवासियों ने राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , निजी सहायक तुलसी कौशिक और जयदीप गुप्ता के प्रति आभार जताया है ।Post navigationशिव संस्कार धाम दल्लीराजहरा में हनुमान जन्म उत्सव के अवसर पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम । भीषण गर्मी में आमजनता पानी के लिए परेशान और बीएसपी नगर प्रशासन विभाग के जिम्मेदारों का रवैया गैरजिम्मेदाराना- संघ