भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा।मंगलवार को घोषित CBSE के 12 वीं कक्षा के परिणाम में कुसुमकसा की निवासी एवं विश्वदीप विद्यालय दुर्ग की छात्रा मोक्षा बाफना ने वाणिज्य संकाय में 95% अंक हासिल करके ग्राम एवं परिवार को गौरवान्वित किया है। मोक्षा – किशोर एवं शिल्पा बाफना की छोटी सुपुत्री हैं, बचपन से ही मेघावी मोक्षा ने दसवीं तक की शिक्षा निर्मला इंग्लिश मीडियम स्कूल दल्लीराजहरा से प्राप्त की है। मोक्षा बाफना को 12 वीं की परीक्षा में मिले शानदार उपलब्धि के लिए ग्रामवासियों, परिजनों,गुरुजनों आदि ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।Post navigationसम्यक बौद्ध महासभा के तत्वावधान विश्व शांति के अग्रदूत महाकारुनिक तथागत गौतम बुद्ध की जयंती समारोह अंबेडकर मेमोरियल हॉल दल्लीराजहरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जायसवाल समाज ने BSP प्रबंधन से सामाजिक भवन बनाने की जमीन की मांग।