भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज /दल्लीराजहरा। शनिवार को दल्लीराजहरा में ऑपरेशन सिंदूर के वीर सैनिकों के पराक्रम को सम्मान देने के लिए तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा से शुरू होकर जैन भवन चौक से बस स्टैंड चौक,गुप्ता चौक से होते हुए वापस नगर पालिका परिषद पहुंचने पर नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने यात्रा को संबोधित किया। इसके पश्चात सौरभ लूनिया ने कहा कि सेना के पराक्रम पर हमें गर्व है । राजहरा व्यापारी संघ के अध्यक्ष गोविंद वाधवानी ने कहा भारत के वीर सैनिकों ने पाकिस्तान की सेना को जिस प्रकार से धूल चटाई है उस पर हर भारतीय को गर्व है। मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू ने कहा कि आज तक पाकिस्तान ने भारत के साथ जितने बार भी युद्ध किया हमेशा उसे हार का सामना करना पड़ा ये हमारे हिंद की सेना की ताकत है कार्यक्रम के समापन में आभार मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने किया। इस तिरंगा यात्रा में दल्ली राजहरा नगर के पार्षदगण,नगर के व्यापारीगण,नगर के समाज प्रमुख, सर्व समाज दल्ली राजहरा के प्रतिनिधि गण,भूतपूर्व सैनिकों के साथ सैकड़ों की संख्या में दल्ली राजहरा नगर के गणमान्य नागरिक लोग शामिल होकर अपना समर्थन दिए।Post navigationनगर के सभी कुओं एवं तालाबों की पहचान कर उन्हें संरक्षण व सौंदर्यीकरण की प्रक्रिया में शामिल किए जाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ता समर्थ लाखानी ने नगर पालिका अधिकारी को सोपा ज्ञापन। शिव संस्कार धाम सेवा समिति द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष को स्नानागार में टाइल्स लगाने सौंपा ज्ञापन।