भास्कर न्यूज24/वीरेन्द्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा – कांग्रेस के राज्यसभा सांसद एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के जन्मदिन के अवसर पर दल्ली राजहरा में छत्तीसगढ़ प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन के निर्देशानुसार अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की छत्तीसगढ़ प्रदेश सचिव जेबा कुरेशी के नेतृत्व में इमरान प्रतापगढ़ी के जन्मदिन 6 अगस्त 2023 को बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गरीब बच्चों के साथ केक काटकर फल एवं मिठाइयां चॉकलेट्स वितरण कर मनाया गया। इस जन्मदिवस के अवसर पर दल्ली राजहरा जामा मस्जिद के सदर शेख नय्यूम खान, निजाम खान, नबी खान, शकील खान (गुड्डन), हनीफ़ क़ुरैशी , रफीक खान, विल्सन मैथ्यू एवम अन्य सभी कांग्रेस के साथी गण उपस्थित थे।Post navigationमहिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया रविवार को डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम के भूमिपूजन एवम जनसंपर्क कार्यक्रम में शिरकत की। क्षेत्रीय विधायक अनिला भेड़िया द्वारा युवा कांग्रेस के भूपेश है तो भरोसा है!डोर टू डोर अभियान की शुरुआत डौंडीलोहारा विधानसभा में की गई ।