भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। पिल फाऊंडेशन भिलाई में बेसहारा और मानसिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को भोजन रहने एवं दवाई की व्यवस्था कर परमार्थ का कार्य किया जाता है l वर्तमान में इस संस्था में 84 महिला एवं पुरुष रह रहे हैं l संजय बैस ने बताया कि उनकी पत्नी श्रीमती मंजू संजय बैस वर्तमान में कुसुमकसा जनपद सदस्य के रूप में कार्यरत हैं l उन्होंने कहा कि शादी की वर्षगाँठ व्यक्ति के वैवाहिक जीवन का एक यादगार पल होता है ,क्यों ना हम इस यादगार पल को इन माता और पिता समान इन बेसहारा लोगों के साथ मनाएं उनकी बातों का मैं समर्थन करते हुए परिवार सहित बिल फाउंडेशन में वहां के सभी महिला एवं पुरुषों के साथ हम लोगों ने अपनी शादी की वर्षगांठ के अवसर पर एक साथ भोजन कर इस दिन को यादगार बनाया l मैं और अन्य जनप्रतिनिधियों से भी निवेदन करता हूं कि अपने वैवाहिक जीवन के इस पल को यादगार बनाने के होड में पैसे की बर्बादी ना करें l इन बेसहारा और असहाय लोगों के साथ दो पल गुजार कर भी आप अपने सुनहरे पल को यादगार बना सकते हैं l इस अवसर पर राम जानकी सेवा समिति के अध्यक्ष संतोष जैन उप सरपंच दीपक यादव राम जानकी के पूर्व अध्यक्ष गौरी शंकर साहू पुष्पजीत बैंस बरखा ठाकुर दीपक ठाकुर योगी साहू सौम्य बैंस समर्थ बैंस उपस्थित रहे।Post navigationराजहरा पुलिस द्वारा किया जा रहा है स्कूल कालेजों में यातायात जागरूकता कार्यक्रम । जायसवाल समाज ने SDM कार्यालय प्रांगण में किया वृक्षारोपण ।