छत्तीसगढ़राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंविविध ख़बरें

एकता व्यापारी संघ ने *”एक पेड़ माँ के नाम”* अभियान के तहत 400 पेड़ों का किया रोपण ।

भास्कर न्यूज 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/दल्ली-डौण्डी। एकता व्यापारी संघ ने *”एक पेड़ माँ के नाम”* अभियान के तहत 400 पेड़ों का रोपण किया है और अब इन पेड़ों के संरक्षण का जिम्मा भी उठाया है।
यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून 2024) पर शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ माताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करना है.इस अभियान में जिला बालोद कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा द्वारा पुरे जिला में 20जुलाई को दो लाख पौधा रोपण का लक्ष्य रखा जिसके तहत डोंडी के प्रमुख व्यापारीयों का संघ एकता व्यापारी संघ अध्यक्ष ओम गोलछा की मांग पर नगर पंचायत क्षेत्र में अनुपयोगी पड़ी जमीन पर 400 पेड़ लगा कर तार फेंसिंग कर संरक्षण की जिम्मेदारी लेने के पहल से प्रशासन द्वारा उक्त भूमि मुहैया करा कर इस अभियान की और कदम बढ़ा लिया। उक्त अभियान में पुरे 400 पौधा रोपण करने के बाद स्थल का तार फेंसिंग कार्य करा कर उन पौधो के देख रेख हेतु प्रतिदिन एकता व्यापारी संघ के सदस्य सुबह 6 बजे से 7 बजे का समय चुन अपनी जिम्मेदारी निभा रहे है जिसमे सुबह सीईओ डी डी मंडले, रेड क्रास सोसायटी के संजय बंजारे, शिक्षक सी एल हिरवानी,इशू साहू सहित एकता व्यापारी संघ के सदस्य शामिल होकर सेवा दे रहे है। संघ के अध्यक्ष ओम गोलछा ने बताया की अभियान के मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण: पेड़ लगाकर वातावरण को स्वच्छ और स्वस्थ बनाना।माँ के प्रति सम्मान: माताओं के प्रति श्रद्धा और समर्पण भाव दर्शाना सामुदायिक भागीदारी: लोगों को पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित करना.मुख्य हैं।
अभियान की प्रगति
संजय बंजारे ने कहा की जिला कलेक्टर के आह्वान पर.एकता व्यापारी संघ की इस पहल से न केवल पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी बल्कि समाज में मातृ सम्मान की भावना भी बढ़ेगी।एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में विभिन्न संस्थाओं ने पर्यावरण संरक्षण हेतु सक्रिय भागीदारी निभाई है, जिसमें एकता व्यापारी संघ ने 400 पेड़ लगाने और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी ली है सीईओ डी डी मंडले ने बताया की प्रधानमंत्री ने विश्व पर्यावरण दिवस 2024 पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की शुरुआत की थी, जिसका उद्देश्य माताओं को सम्मान देते हुए वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। यह राष्ट्रीय स्तर का अभियान है जिसमें सरकारी विभाग, न्यायपालिका, व्यापारी संघ, शिक्षा संस्थान, और नागरिक सहभागिता शामिल है। अभियान का लक्ष्य पेड़ों का संरक्षण और हरित आवरण को बढ़ाना है एकता व्यापारी संघ की भूमिका एकता व्यापारी संघ ने इस अभियान के तहत 400 पेड़ लगाकर उनके संरक्षण की जिम्मेदारी ली है, जो पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान है। यह संघ अपने सदस्यों एवं स्थानीय समुदाय को जागरूक कर वृक्षारोपण कार्यों को गति देने में लगे हुए हैं। ऐसे प्रयास न केवल पर्यावरण के लिए बल्कि सामाजिक और आर्थिक स्थिरता के लिए भी लाभकारी हैं।जनपद अध्यक्ष मुकेश कौड़ो ने कहा की अभियान में अन्य प्रमुख भागीदार में पौधारोपण किया, जिससे अभियान को नई ऊर्जा मिली संरक्षण एवं जागरूकता अभियान सिर्फ पेड़ लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि पेड़ों की सुरक्षा और देखभाल की भी जोरदार पहल है। सभी सहभागी संगठनों को पौधों की मुरम्मत, जल प्रबंधन और पारिस्थितिकी तंत्र की मजबूती के लिए जिम्मेदार बनाया गया है। इससे वृक्षारोपण स्थायी और प्रभावपूर्ण बनता है।
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान एक समर्पित और व्यापक पहल है, जिसमें एकता व्यापारी संघ सहित विभिन्न समुदाय और सरकारी संस्थाएं सक्रिय रूप से पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्यरत हैं। एकता व्यापारी संघ द्वारा 400 पेड़ लगाकर उनके संरक्षण की जिम्मेदारी उठाना इस अभियान की सफलता में एक महत्वपूर्ण कदम है।संघ के प्रमुख कमलेश गुणधर, राजेन्द्र नाहर, संतोष ढेलड़िया, सुरेश बाघमार, साबी फिलिप, लाल चंद जैन, आशीष बुरड़, रुपेश ढेलड़िया सहित सभी सदस्य इस अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिए है।

वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

Related Articles

Back to top button