भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। भाजपा युवा नेता अनिकेत देशलहरे ने एक असहाय वृद्ध महिला की मदद कर समाज सेवा और मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। वार्ड क्रमांक 13, लोडिंग क्वार्टर, दल्ली राजहरा में रहने वाली बुजुर्ग महिला माता बिंदाबाई, जिनका कोई परिवार नहीं है और जो आर्थिक तंगी के कारण खटिया पर ही दिन गुजार रही थीं, हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल खबरों का विषय बनी हुई थीं। बिंदाबाई की दयनीय स्थिति की जानकारी मिलते ही अनिकेत देशलहरे ने तुरंत पहल करते हुए उन्हें बालोद स्थित वृद्ध आश्रम अरीना शिक्षण एवं जन कल्याण समिति द्वारा संचालित (प्रशामक देख रेख गृह) में उनकी देखभाल और सेवा के लिए पहुंचाया।अनिकेत देशलहरे, जो वार्ड की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों में हमेशा सक्रिय रहते हैं, ने इस बार बुजुर्ग महिला की मदद कर यह संदेश दिया कि समाज में जरूरतमंदों की सहायता करना हर व्यक्ति का नैतिक दायित्व है।स्थानीय निवासियों और समाजसेवियों ने उनके इस कदम की भूरी-भूरी प्रशंसा की और इसे एक प्रेरणादायक कार्य बताया। यह घटना समाज सेवा और मानवीयता की दिशा में एक प्रेरक उदाहरण है। साथ ही वार्ड क्रमांक 13 पार्षद सुनीता सोनवानी पूर्व पार्षद संजय सोनवानी , भाजपा युवा साथी साहिल टंडन निखिल साहू -ढाल सिंह- रमेश मेश्राम उपस्थित थे।Post navigationसुप्रसिद्ध कथा वाचक एवं भजन सम्राट कामता प्रसाद शरण का “श्रीराम कथा एवं भजन संध्या” का भक्तिमय आयोजन 23 नवम्बर को कुसुमकसा में होगा। सरकार ने दी शराब प्रेमियों को नई सौगात दल्ली राजहरा में शुभारंभ हुवा प्रीमियम वाइन शॉप।