छत्तीसगढ़राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंविविध ख़बरें

डौण्डीलोहारा मंडाई मेला में चाकूबाजी करने वाले आरोपियों को पकड़कर थाना डौण्डीलोहारा पुलिस के द्वारा 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार।

एक सब्जी काटने का चाकू एवं खून लगा हुआ शर्ट व मफलर को आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने किया जप्त ।

भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ डौण्डीलोहारा। मंडाई मेला में चाकूबाजी करने वाले आरोपियों को पकड़कर थाना डौण्डीलोहारा पुलिस के द्वारा 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार। एक सब्जी काटने का चाकू एवं खून लगा हुआ शर्ट व मफलर को आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने किया जप्त । गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया जेल एवं 3 अपचारी बालकों को बाल सम्प्रेक्षण गृह भेजा गया। पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  मोनिका ठाकुर उप० पुलिस अधीक्षक श देवांश राठौर के निर्देशन में थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा सउनि अनित राम यादव एवं स्टाफ के द्वारा डौण्डीलोहारा मंडाई मेला में चाकूबाजी के मामले में बारिकी से विवेचना कर आरोपियों एवं अपचारी बालकों को पकडा गया। प्रार्थी चंदन कुमार सोरी पिता ललित सोरी उम्र 19 साल निवासी कोडे पावर हाउस वार्ड नं 16 दल्ली राजहरा थाना दल्ली राजहरा जिला बालोद छग. ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 29.12.2025 को अपने दोस्त सूरज यादव, निखिल कुमार साहू, पावेन्द्र कोडप्पा, सूरज सोरी, अकाश यादव, योगराज यादव, सिध्दु उड़िया आदि लोगो के साथ अपने अपने बाईक से डौण्डी लोहारा के मंडाई मेला आये थे कि शाम करीब 07.45 बजे मेला में घुमते घुमते झुला तरफ से वापस निकल रहे थे कि मेला चौक के पास पीछे से चल रहे लोग धक्का मार दिये तब पावेन्द्र कोडप्पा व निखिल कुमार साहू ने क्यो धक्का दे रहे हो कहने पर सागर बघेल, राहुल यादव तथा उनके अन्य साथी लोग एक राय होकर अश्लील गाली गलौज कर चाकू से निखिल कुमार साहू, पावेन्द्र कोडप्पा को प्राण घातक हमला किये है जिससे पावेन्द्र कोडप्पा के सिर एवं गला तथा निखिल कुमार साहू के सीने के पास चोंट लगा है कि रिपोर्ट पर अपराध धारा 296, 109, 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, विवेचना दौरान प्रकरण के नामजद आरोपी सागर बघेल, राहुल यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया व प्रकरण के अन्य आरोपी शुभम भंडारी उर्फ कलकंठ को हिरासत में लेकर पूछताछ कर पहचान कार्यवाही करवाया गया, प्रकरण में पांच से अधिक आरोपी होने पर धारा 191(2), 191(3) बीएनएस जोड़ी गयी, प्रकरण के आरोपीगण के विरूद्ध अपराध धारा सदर का अपराध घटित करने पाये जाने से आरोपी सागर बघेल व शुभम भंडारी उर्फ कलकंठ को आज  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड भर जेल भेजा गया है।, प्रकरण के विधि से संघर्षरत 03 बालको का सामाजिक पृष्टभूमि तैयार कर बाल सम्प्रेक्षण गृह भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सउनि अनित राम यादव, सहायक उपनिरीक्षक रूमन सोनवानी, प्र.आर. 652 दिगम्बर वर्मा, प्र.आर.क्र. 1697 अरविंद यादव, प्र.आर.क्र. 535 विरेन्द्र साहू, म०प्र. आर. 989 लिलेश्वरी देवांगन, आरक्षक क्रमांक 336 विनोद अजय, आरक्षक क्रमांक 373 पुनम खरे, आरक्षक क्रमांक 388 जयप्रकाश चेलक, आरक्षक क्रमांक 113 देवेन्द्र कुलदीप, आरक्षक क्रमांक 103 गजेन्द्र मसिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

Related Articles

Back to top button