सुवर चोरी करने वाले आरोपियों को थाना डौण्डीलोहारा पुलिस के द्वारा किया गया गिरफ्तार।

भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज /दल्ली राजहरा। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति मोनिका ठाकुर उप0 पुलिस अधीक्षक श्री बोनी फॉस एक्का के निर्देशन में थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा निरीक्षक मुकेश सिंह एवं स्टाफ के द्वारा सुवर चोरी के मामले में बारिकी से विवेचना कार्यवाही किया गया।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी गामा नेताम पिता स्व. रमेश नेताम उम्र 22 साल जाति देवार निवासी वार्ड नंबर 11 अम्बेडकर पारा डौण्डी लोहारा जिला बालोद(छ.ग.) ने रिपोर्ट दर्ज करया कि दिनांक 02.01.2026 को हमारे सुवर दिखाई नही देने पर आसपास में खोजबीन किये लेकिन सुवर नही मिला तब हम लोग अरिहंत किराना दुकान डौण्डी लोहारा के विडियो फुटेज को देखे तो दिनांक 23.12.2025 को एक सफेद कलर के बोलेरो वाहन में डौण्डी लोहारा के बाजार पारा में किसी अज्ञात व्यक्तियो के द्वारा हमारे सुवर को दौड़ा दौड़ा कर पकड़ कर चोरी कर वाहन में भर रहे थे इसी दिनांक 23.12.2025 को रात्रि में बस स्टैण्ड डौण्डी लोहारा के पास एक सफेद कलर के बोलेरो वाहन को देखा था तब विडियो फुटेज के आधार पर आसपास के लोगो से पूछताछ कर पता किया तो पता चला कि उक्त बोलेरो वाहन का नंबर सीजी 07 सी.एल 7274 है इसी वाहन के चालक एवं इनके अन्य साथियो के द्वार दिनांक 22,23.12.2025 के रात्रि करीबन 02 से 03 बजे के बीच हमारे लगभग 14-15 नग छोटा बड़ा सुवर को चोरी कर ले गया है, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। दिनांक 14.02.26 को प्रकरण में विवेचना के दौरान बोलेरो वाहन का नंबर सीजी 07 सी.एल 7274 के चालक एवं मालिक पंकज देशमुख निवासी ग्रांम थनौद जिला दुर्ग से पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक 22.12.25 को इसके साथी अजय देवराज, अरूण नेताम एवं अन्य साथियों के द्वारा योजना बनाकर तीन-चार रस्सी, जाली, सुवर चोरी करने के लिए पकड़े थे, हम लोग उक्त बेलोरो वाहन मे बैठे वहां से पाटेश्वर धाम आये वहां आसपास घुमें और शराब पीते सभी लोग घुमते हुए करीबन 1-2 बजे रात्रि डौण्डीलोहारा में पहुंचे तो बाजार चौक डौण्डीलोहारा में बहुत सारे सुवर को घुमते हुये देखा तो तुलेष नेताम, अजय देवराज, अरूण नेताम अपने अन्य साथियों के द्वारा बोलेरो से उतर कर सुवर को प्लास्टिक पीला, कलर का रस्सी, जाली से फंदा बनाकर दौडा दौडाकर पकडे और बोलेरो में भर दिये , इसी तरह दिनांक 23.12.2025 को उक्त बोलेरो में सभी लोग बैठ कर रात्रि में करीबन 01 से 02 बजे डौण्डी लोहारा बाजार चौक आकर सुवर को रस्सी का फंदा, जाली बनाकर फिर से पकड़ कर चोरी कर बोलेरो वाहन में रखे और बोलेरो वाहन से सुवर को अपने घर अटल निवास उरला दुर्ग में छोड़े थे उक्त आरोपियों के द्वारा सभी सुवर को आपस में बाट कर, काटकर मार्केट में बिक्री किये है बिक्री रकम को आपस में बाट लिये है आरोपी तुलेश नेताम एवं उसके साथियों से पीले रंग का तीन नग लंबा रस्सी एवं 1600 रूपये नगद बिक्री रकम बरामद कर जप्त किया गया है तथा सुवर बिक्री रकम से 32,000 रूपये का विवो मोबाईल फोन खरीदा था जिसे जप्त किया गया है आरोपी पंकज देशमुख से घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 07 सी.एल 7274 को विधिवत जप्त किया गया है। प्रकरण में आरोपियों को आज दिनांक 15.02.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल दाखिल किया जा रहा है प्रकरण के आरोपी पंकज देशमुख का पूर्व अपराधिक रिकार्ड होने का जानकारी मिला है आरोपी के विरूध्द थाना पुलगांव जिला दुर्ग के अप.क्र. 159/24 धारा 294,323,506(बी), 147 भादवि, अप.क्र. 508/25 धारा 74, 331(4), 3(5) बीएनएस कायम है जिसे प्रकरण में संलग्न किया गया है। चोरी के प्रकरण में शामिल दो आरोपी फरार है जिनका पता तलाश किया जा रहा है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सिंह, प्र0आर0 दिगम्बर वर्मा म.प्र.आर. लिलेश्वरी देवांगन आरक्षक- विनोद अजय, पुनम खरे, भीष्म पिस्दा का योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपीः- (01) कुलेश्वर नेताम पिता नैजवान उम्र 21 साल साकिन वार्ड नं. 8 इंद्रावास
विनायकपुर थाना अण्डा जिला दुर्ग (छ0ग0)
(02) अजय देवराज पिता विजय देवराज उर्फ दारा सिंह उम्र 22 साल साकिन स्टेशन
मरौदा बजरंग पारा वार्ड नं. 11 थाना नेवई जिला दुर्ग (छ0ग0)
(03) पंकज देशमुख पिता खेमलाल देशमुख उम्र 29 साल साकिन थनौद चौकी अंजोरा
थाना पुलगांव जिला दुर्ग (छ0ग0)
(04) अरूण नेताम पिता सुरज नेताम उम्र 19 साल साकिन न्यू मार्केट स्टेशन मरौदा
थाना नेवई जिला दुर्ग (छ0ग0)



