भास्कर न्यूज24/वीरेन्द्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा। नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 8 में 10 लाख की लागत से होने वाले मुस्लिम समाज के सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर व समाज के गणमान्य सदस्यों नागरिकों की उपस्थिति में पूजा अर्चना कर किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक बंबेश्वर संतोष पांडे विवेक मशीह पार्षद स्वप्निल तिवारी प्रमोद तिवारी अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जुबेर अहमद मुस्लिमसमाज के सदर नईम खान मुमताज पप्पू पंजवानी विलियम भंवरा मोहम्मद शकील साउद आलम मजीद खान मौलाना हकीक जसविंदर सिंह गिल जावेद खान सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Avatar photo

By वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

You missed