छत्तीसगढ़राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंविविध ख़बरें

घर की जिम्मेदारी के साथ नगर को भी स्वच्छ बना रहीं स्वच्छता दीदियां, महिला दिवस के उपलक्ष में हुआ सम्मान।

भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। आगामी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नगर की स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली स्वच्छता दीदियों का सम्मान  जलाराम मंदिर में किया गया। इस अवसर पर नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली इन मेहनतकश महिलाओं को बॉटल एवं टिफिन भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने कहा कि स्वच्छता दीदियां समाज की ऐसी कर्मठ महिलाएं हैं जो प्रतिदिन कड़ी मेहनत करते हुए नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का महत्वपूर्ण दायित्व निभाती हैं। अपने घर-परिवार की जिम्मेदारियों के साथ-साथ नगर की स्वच्छता की जिम्मेदारी निभाना अत्यंत सराहनीय कार्य है। उनके समर्पण और परिश्रम के कारण ही नगर स्वच्छ और सुव्यवस्थित दिखाई देता है।
महिला दिवस के अवसर पर आयोजित इस सम्मान कार्यक्रम के माध्यम से इन स्वच्छता दीदियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई तथा उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा गया कि समाज में ऐसे कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। इस प्रकार के सम्मान से उनका मनोबल बढ़ता है और वे और अधिक प्रेरणा के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करती हैं।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जयश्री जैन लाखानी , किटी दावड़ा, शिल्पा तन्ना, दिव्यांशी जैन, रुचि कुकरेजा, तांशू कथूरिया, नेहा मोरयानी, हरप्रीत छतवाल, मणि जैन, प्राची तोलनी, तवीशी अयान, साक्षी चोपड़ा, सौम्या कुकरेजा एवं अनुराधा जैन उपस्थित रहीं।

वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

Related Articles

Back to top button