छत्तीसगढ़राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंविविध ख़बरें

देवरी बंगला में ऑटोमोबाइल कोर्स के विद्यार्थियों को किट वितरण।

भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ देवरी बंगला। संकल्प जन सेवा समिति देवरी बंगला के तत्वावधान में बॉश सीएसआर प्रोजेक्ट के अंतर्गत संचालित संकल्प टेक्निकल एजुकेशन में नि:शुल्क रोजगारोन्मुख ऑटोमोबाइल ऑफिस एंड सेल्स एडवाइजर कोर्स के विद्यार्थियों को किट (बैग, टी-शर्ट, बुक, डायरी एवं पेन) का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित विवेक वैष्णव, अध्यक्ष जनभागीदारी समिति खेरथा कॉलेज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राएं इस संस्था से प्रशिक्षण लेकर रोजगार प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांव में युवाओं को नि:शुल्क स्किल कोर्स की सुविधा मिलना गर्व की बात है। साथ ही विद्यार्थियों को डिजिटल एजुकेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी नई तकनीकों से जुड़ने की प्रेरणा दी।
संस्था के संचालक भरत देवांगन ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को तीन माह के प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार के लिए तैयार करना है। कोर्स के बाद असेसमेंट और रोजगार मेले के जरिए युवाओं को नौकरी के अवसर प्रदान किए जाते हैं।
उन्होंने बताया कि कंप्यूटर एजुकेशन के साथ बॉश सीएसआर प्रोजेक्ट का यह 13वां बैच है। इसके अंतर्गत सॉफ्ट स्किल, केयर गिवर (हेल्थ केयर) और ऑटोमोबाइल ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इस प्रोजेक्ट में प्रशिक्षण से लेकर प्लेसमेंट तक की पूरी प्रक्रिया पूर्णतः नि:शुल्क है।
इस अवसर पर महेश यादव, योगेश्वर निषाद, जीतेन्द्र चौबे, सीना वैष्णव सहित पंजीकृत छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

Related Articles

Back to top button