Oplus_0

भास्कर न्यूज़ 24 /वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) दल्ली राजहरा मंडल के महामंत्री पद पर पुराना बाजार क्षेत्र के युवा नेता राहुल साहू की नियुक्ति की गई है। इनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के युवाओं में हर्ष का माहौल है। संगठन द्वारा युवा और सक्रिय कार्यकर्ता राहुल साहू को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। राहुल साहू लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी और भाजयुमो के साथ सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं तथा विभिन्न सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी भागीदारी रही है। दल्ली राजहरा क्षेत्र के युवाओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ और लोकप्रियता के कारण संगठन ने उन पर भरोसा जताते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख , भाजपा महामंत्री जिला बालोद श सौरभ लुनिया , भाजयुमो जिलाध्यक्ष गुलशन साहू , महामंत्री अनूप देशमुख , भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़ना, पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना और क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। नियुक्ति पर दल्ली राजहरा मंडल के भाजयुमो एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में दल्ली राजहरा क्षेत्र में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

Avatar photo

By वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

You missed