Oplus_0
भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा, चिखलाकसा मंडल के अध्यक्ष पद पर मनप्रीत ब्रोका की नियुक्ति होने पर क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है। उनकी नियुक्ति से अल्पसंख्यक समुदाय एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष खुशी देखी जा रही है। मनप्रीत ब्रोका लंबे समय से सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहते हुए अल्पसंख्यक समाज के बीच निरंतर कार्य कर रहे हैं। समाज के बीच उनकी सक्रियता, मिलनसार व्यक्तित्व और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।स्थानीय कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने विश्वास जताया है कि मनप्रीत ब्रोका के नेतृत्व में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा चिखलाकसा मंडल और अधिक मजबूत होगा तथा अल्पसंख्यक समाज को पार्टी की विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस नियुक्ति पर मनप्रीत ब्रोका ने पार्टी नेतृत्व का चिखलाकसा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा दिए गए इस दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे तथा समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। वही उन्होंने  प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन , जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख , जिला महामंत्री सौरभ लूनिया, राकेश यादव छोटू , अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष समीर खान

के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Avatar photo

By वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

You missed