भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा । लौह अयस्क नगरी के प्रमुख आकर्षणों में से एक रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट राजहरा प्रीमियर लीग का भव्य आयोजन 30 मार्च से खेलबो राजहरा फाउंडेशन की ओर से बीएसपी क्रिकेट स्टेडियम में किया जा रहा है । आयोजन का आगाज आज से है जहां समर्थ लखानी की टीम एमजे वॉरियर्स भिड़ेगी राज और जितेंद्र जायसवाल की टीम एसटी 11 से शाम 6 बजे और दूसरे मैच में कुशल सिंह एवं डीएस ध्रुव की रेलवे इंडिया टीम भिड़ेगी अनिल कार्डा, कुशल कथूरिया , रिंकू पाल की टीम थंडर थ्री से शाम 7:30 बजे से । ज्ञात हो कि खेलबो राजहरा की टीम की ओर से हर वर्ष किए जाने वाले इस आयोजन में हजारों की संख्या में भीड़ उपस्थित हो कर परिवार समेत अच्छे माहौल का लुत्फ उठा सकती है , जिसमें आयोजक टीम ने सभी नगर वासियों को हर वर्ष की तरह बड़ी संख्या में सम्मिलित हो कर आयोजन को सफल बनाने का निवेदन कर हार्दिक आमंत्रण दिया है ।Post navigationपेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी: वैश्विक संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला, भाजपा जिला महामंत्री सौरभ लुनिया ने जताया आभार। जैन समाज के जुलूस में शामिल होकर शरबत और लस्सी वितरण कर महावीर जयंती की बधाई दिए जनपद सदस्य मंजू संजय बैंस।