भास्कर न्यूज़ 24 /वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा-डौंडी।भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, जिला बालोद के नेतृत्व में विकास खंड डौंडी के ग्राम खैरवाही में जिला स्तरीय डॉ. भीमराव आम्बेडकर जयंती हर्ष उल्लास और गरिमामयी वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम खैरवाही में स्थापित डॉ. भीमराव आम्बेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद डॉ. भीमराव आम्बेडकर चौक से रंग मंच तक बाजे-गाजे के साथ भव्य रैली निकाली गई। समस्त भाजपा जिला बालोद पदाधिकारियों, ग्रामवासियों एवं समाज प्रमुखों ने जयघोष के साथ रैली में भाग लिया। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष  चेमन देशमुख ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. आम्बेडकर ने समाज को ‘शिक्षा, संगठन और संघर्ष’ का मंत्र दिया। यदि समाज शिक्षित और संगठित होगा तो उसे अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने की ताकत मिलेगी और अधिकार स्वतः प्राप्त होंगे। उन्होंने युवाओं से शिक्षा को प्राथमिकता देने और सामाजिक समरसता बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में  प्रमुख रूप से
भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष टी आर डहरे, जिला महामंत्री  सौरभ लूणीया, जिला उपाध्यक्ष  टिनेश्वर बघेल, अजा मोर्चा जिला प्रभारी  मोरजध्वज गिलहरे, जिला महामंत्री अनिल डहरे,  जयलाल मालेकर, जिला सह कोषाध्यक्ष  मनीष झा, जिला मंत्री राजेश दसोड़े, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष  श्याम जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष दल्ली राजहरा तोरण साहू, जिला संयोजक जितेंद्र साहू, जनपद अध्यक्ष डौंडी मुकेश कौडो, मण्डल अध्यक्ष  रुपेश नायक, वरिष्ठ कार्यकर्ता  दिनेश अग्रवाल, सरपंच सुश्री वंदना ठाकुर, जनपद सदस्य सुश्री साधना सोरी, नगर पंचायत डौंडी अध्यक्ष  मोहनती चौरका, जिला पंचायत सदस्य कांति सोनेश्वरी, जनपद पंचायत सदस्य हेमलता देशलहरे सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा अजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष  माधवान डोंगरे एवं जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी अनिकेत देशलहरे का विशेष योगदान रहा।
Avatar photo

By वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

You missed