भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज /दल्लीराजहरा । समाजसेवी, वरिष्ठ साहित्यकार एवं पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस डॉ .शिरोमणि माथुर ने प्रशासन और बी.एस.पी प्रबंधन से महामाया रोड पर दिन तीन बार पानी छिड़काव करने की मांग की है। आयरन ओर लेकर निकलने वाले भारी वाहनों की निरंतर आवा जाही के कारण दल्ली से महामाया जाने वाले रोड पर सुबह से ही धूल छायी रहते है अत्यधिक गाड़ी की आवाजाही से रोड खराब हो गया है इसलिए हवा के गुब्बारे हवा में उड़ते रहते है जिससे लोगों को सांस लेने में भारी तकलीफ हो रही है । उस रोड पर लोगों का आना जाना दूभर हो गया है धूल इस हद तक उड़ते है कि लोगों का खाना बनाना भी दूभर हो जाता है क्योंकि सुबह से माइंस की गाड़ियां उस रोड पर चलती रहते है और दिन भर धूल उड़ते रहते है । इस धूल के कारण ग्रामीण सांस नहीं ले पा रहे है जो कि स्वास्थ के लिए अत्यंत घातक है शासन दल्ली राजहरा व महामाया माइंस क्षेत्र में पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं तो दे नहीं पा रही है उल्टे हवा में धूल के कारण बीमारियों का उपहार दे रही है। लोगों के स्वास्थ्य को देखते हुये महामाया रोड पर तीन बार पानी छिड़काव किया जाये जिससे लोगों की परेशानी कम हो । लोगो के स्वास्थ्य सुविधाओं का ध्यान रखना शासन व बी. एस. पी प्रबंधन की प्राथमिकता में होना चाहिए।Post navigationभाजयुमो महामंत्री नदीम बड़गुजर ने कांग्रेस पार्टी को बताया महिला विरोधी पार्टी।