भास्कर न्यूज़ 24 /वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा । युवा कांग्रेस डोंडी लोहारा विधानसभा अध्यक्ष भरत देवांगन द्वारा बीएसपी प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें दल्ली राजहरा एवं आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को रोजगार देने की मांग की गई । विदित हो कि बीएसपी प्रबंधन ठेकेदारी के माध्यम से अपना काम करवाती है और ठेकेदारों द्वारा बाहर के लोगों को लाकर काम दिया जा रहा हु जिससे स्थानीय युवाओं में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है और जीवन यापन करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है साथ ही प्रबंधन बीएसपी स्कूलों को बंद कर रही है जिससे गरीब छात्र छात्राओं की शिक्षा का नुकसान हो रहा है जिससे शहर वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है एवं तीसरा मुद्दा स्थानीय डेम की साफ सफाई एवं गहरीकरण करने को लेकर है जो कि लाल मिट्टी फ़ाइंस से भर गया है बीएसपी आम जनता को परेशान कर सिर्फ अपना मोटा मुनाफा देख रही है बीएसपी द्वारा इन मुद्दों पर जल्द से जल्द कोई प्रतिक्रिया नही दिया जाता तो युवा कांग्रेस द्वारा बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी बीएसपी प्रबंधन की होगी। ज्ञापन सौंपते वक्त युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष अयान अहमद ,फैजान अहमद ,रॉबिन मसीह ,राज साहू आदि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।Post navigationटी ज्योति पार्षद द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अधिकरण अधिकारी राजेश सिंह राणा को सौंपा गया ज्ञापन।