Oplus_0

भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा। बस स्टेण्ड यात्री प्रतिक्षालय राजहरा में सट्टा पट्टी लिखते आरोपी मोह0 रसीद पिता मोह0 फकीर उम्र 54 साल  निवासी वार्ड क्र0 26 राजहरा थाना राजहरा को पकड़ा है। पुलिस ने इनके छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। राजहरा टीआई अविनाश सिंह ने बताया कि घटना समय को मुखबीर से सूचना मिला की मोह0 रसीद द्वारा बस स्टेण्ड के यात्री प्रतिक्षालय में बैठ कर विभिन्न अंको के सामने रूपये पैसे का दाव लगवा कर सट्टा पट्टी नामक जुआ खेला रहा है की सूचना पर थाना राजहरा पुलिस द्वारा बस स्टेण्ड के यात्री प्रतिक्षालय राजहरा पहुंचकर रेड कार्यवाही किया गया आरोपी मोह0 रसीद को विभिन्न अंको के सामने रूपये पैसों का दाव लगवाकर सट्टा पट्टी खिलवाते रंगे हाथो पकडा गया आरोपी के पास से लाईनिंग सफेद कागज मे लिखा हुआ सट्टा पट्टी पर्ची जिसमें के सामने रूपये पैसो का दांव लगा हुआ ,नगदी रकम 1200 रूपये एवं एक नग नीली स्याही वाली डाट पेन जुमला 1200 रू मिलने पर गवाहों के समक्ष जप्त किया गया तथा आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 138/2026 धारा छ0ग0 जुआ प्रति0 अधि0 की धारा 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Avatar photo

By वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

You missed